छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा ! CGPSC EXAMINATION

लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा जिसमें उप जिला अध्यक्ष उप अधीक्षक पुलिस जिला उत्पाद शुल्क अधिकारी सहायक संचालक खाद्य अधिकारी श्रम अधिकारी राज्य लेखा सेवा प्राधिकरण अधिकारी नया तहसीलदार सहित लगभग 35 पदों जिनमें द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के पास शामिल है मैं भर्ती की जाती है सामान्यतः वर्ष में एक बार यह परीक्षा आयोजित की जाती है इसका विज्ञापन रोजगार एवं नियोजन में जारी किया जाता है


न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अधीन विश्वविद्यालय

से संबंद्ध की गई किसी शैक्षणिक संस्था की स्नातक उपाधि या उसके समकक्ष अर्हताएं होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवार जो स्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हों, वे भी प्रारंभिक परीक्षा में प्रवेश के पात्र होगे।


आयु - 

उम्मीदवार ने प्रतियोगी परीक्षा प्रारंभ होने की तारीख के बाद की 1 जनवरी को 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो परन्तु 30 वर्ष की आयु पूरी न की हो। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों हेतु 3 वर्षों की छूट की गई है। अन्य पिछड़े, महिला वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवंसरकारी सेवारते कर्मचारी आदि को आयु में सामान्य प्रशासन द्वारा जारी नियमानुसार छूट होगी। 

परीक्षा की योजना -

प्रारंभिक परीक्षा- मुख्य परीक्षा हेतु उम्मीदवारों के चयन के लिए राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्न जिसमें दो प्रश्न पत्र होगे और नीचे दी गई योजनानुसार प्रश्न पत्र अधिकतम 450 अंकों के होंगे- 
विषय / समय / अंक

प्रश्न पत्र । सामान्य अध्ययन / 2 घंटे / 150 अंक 
प्रश्न पत्र - ॥ ऐच्छिक विषयं / 2 घंटे / 300 अंक

(23 ऐच्छिक विषयों में से चुने गये विषय)

प्रारंभिक परीक्षा -

(अनिवार्य विषय का पाठ्यक्रम) सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र में निम्नलिखित ज्ञान के क्षेत्रों से संबंधित

प्रश्न पत्र होगे-
1. सामान्य अध्ययन

2. भारत का इतिहास

3. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समकालीन घटनाएं

4. भारत का भूगोल, विशेषकर छ.ग. के संबंध में 5. भारतीय शासन पद्धति और अर्थशास्त्र

6. खेलकूद

7. सामान्य भारतीय योग्यता एवं विज्ञान के प्रश्न

प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऐच्छिक विषयों की सूची -

01. कृषि

02. पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान

03. वनस्पति विज्ञान 04. रसायन विज्ञान

05. सिविल इंजीनियरिंग

07. अर्थशास्त्र

06. वाणिज्य

108. भूगोल

09. विद्युत इंजीनियरिंग 

10. भू-विज्ञान 

11. भारतीय इतिहास

12. विधि

13. गणित

15. दर्शनशास्त्र

14. यांत्रिक इंजीनियरिंग

16. भौतिकी

17. राजनीति शास्त्र

19. मनोविज्ञान

18. लोक प्रशासन

20. समाज शास्त्र

21. सांख्यिकी

23. प्राणी विज्ञान ।

22. अपराध शास्त्र एवंन्यायिक विज्ञान

मुख्य परीक्षा:-

आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण परिक्षार्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जायेगा, ये परीक्षा में उत्तीर्ण परंपरागत प्रकार (Conventional Type) की होगी जिसमें सात अनिवार्य प्रश्नपत्र होंगे।

अनिवार्य प्रश्न पत्र -

क्र. विषय / समय / अंक

1. सामान्य अध्ययन / 3 घंटे / 300 अंक

2. सामान्य अध्ययन / 3 घंटे / 300 अंक

3. सामान्य हिंदी / 3 घंटे / 300 अंक

23 विषयों में से चुने गये दो विषयों के दो-दो प्रश्नपत्र होंगे। 4. विषय - 1, प्रथम प्रश्नपत्र / 3 घंटे / 300 अंक

5. विषय - 1, द्वितीय प्रश्नपत्र / 3 घंटे / 300 अंक

6. विषय - 2, प्रथम प्रश्नपत्र / 3 घंटे / 300 अंक

7. विषय- 2, प्रथम प्रश्नपत्र / 3 घंटे / 300 अंक

कुल योग 2100 अंक

मुख्य परीक्षा में चयन -

मुख्य परीक्षा में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवारों की संख्या विज्ञापन में दी गई विभिन्न श्रेणी की सेवा तथा पदों को भरे जाने वाले कुल रिक्त स्थानों की संख्या से लगभग पन्द्रह गुनी होगी।

न्यूनतम अंक -

उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के मामले में अहंकारी अंक 23 प्रतिशत होंगे।

मुख्य परीक्षा के लिए ऐच्छिक प्रश्न पत्रों की संख्या 29 होगी जिनमें से किन्हीं दो विषयों का चयन करना होगा। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल 23 ऐच्छिक विषयों के अलावा निम्न 6 विषयों को मिलाकर कुल 29 विषय मुख्य परीक्षा में शामिल हैं।

1. मानव विज्ञान

2. हिन्दी साहित्य

4. संस्कृत साहित्य

5. उर्दू साहित्य

3. अंग्रेजी साहित्य

16. सैन्य विज्ञान

विषय चयन

उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में निम्नलिखित विषयों को एक साथ चुनने की अनुमति नहीं दी जायेगी। 
क. राजनैतिक शास्त्र और अन्राष्ट्रीय संबंध एवं लोक प्रशासन

ख. मानव विज्ञान और समाज शास्त्र

ग. गणित और साहित्यकी

घ. कृषि और पशुपालन एवं चिकित्सा विज्ञान

ड. इंजीनियरिंग विषय

च. हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, संस्कृत साहित्य, उर्दू साहित्य साक्षात्कार

परीक्षण

साक्षात्कार परीक्षण के लिए अधिकतम 250 अंक होंगे। (छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के संदर्भ में विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.cgpsc.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने