Chhattisgarh Ki Rajdhani Kya Hai: जाने छत्तीसगढ़ कि राजधानी कहाँ है

Chhattisgarh Ki Rajdhani: दोस्तों, छत्तीसगढ़ एक राज्य है जो भारत में स्थित है। इस राज्य के इतिहास के बारे में बताया जाता है कि बहुत समय पहले इसकी भूमि पर आर्यों का आगमन हुआ था। उनके बाद कई राज्यों ने इस भूमि पर शासन किया, जैसे कि मौर्य, गुप्त और कालचुरी राजवंश।


इसके बाद मुगल साम्राज्य ने इस भूमि पर शासन किया और बाद में ब्रिटिश शासन ने इसे अपने अधीन लिया। स्वतंत्रता के बाद, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से मध्य प्रदेश राज्य में शामिल थे।


1 नवंबर 2000 को, मध्य प्रदेश राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य को अलग कर एक अलग राज्य बनाया गया। छत्तीसगढ़ का गठन उसी दिन से माना जाता है।


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है और यह राज्य भारत के मध्य में स्थित है। छत्तीसगढ़ में कुल 28 जिले हैं और इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 135,191 वर्ग किलोमीटर है। छत्तीसगढ़ एक आदिवासी प्रधान राज्य है 


छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है जो धान की अधिक पैदावार करता है। इसलिए इसे धान का कटोरा भी कहा जाता है। छत्तीसगढ़ का निर्माण 21 वर्ष पहले मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया था। हम इस पोस्ट में जानेंगे कि छत्तीसगढ़ की राजधानी कहाँ स्थित है (Chhattisgarh Ki Rajdhani Kahan Hai) 


और छत्तीसगढ़ में कौन-कौन से पर्यटक स्थल हैं। मैं आपको छत्तीसगढ़ की राजधानी और पर्यटक स्थलों के बारे में विस्तार से बताऊंगा। तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें ताकि आप छत्तीसगढ़ के राजधानी के बारे में सभी बातें जान सकें।



Chhattisgarh Ki Rajdhani Kya Hai




Chhattisgarh Ki Rajdhani : छत्तीसगढ़ की राजधानी



छत्तीसगढ़ का राजधानी (Chhattisgarh Ki Rajdhani) रायपुर है और यह नया राज्य है जो 2000 में मध्य प्रदेश से अलग हुआ था। यह राज्य प्राचीन काल से दक्षिण कौशल के नाम से भी जाना जाता था। रायपुर जिले और संभाग का प्रशासनिक मुख्यालय होने के साथ-साथ राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। यह मध्य भारत में एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र बन गया है। 



MOHUA द्वारा रायपुर को ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2019 में 7वां स्थान और म्यूनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स 2020 में भी 7वां स्थान दिया गया है। यह छत्तीसगढ़ की राजधानी है 



जहाँ विभिन्न जातियों और प्रांतों के लोग रहते हैं और राजकीय भाषा छत्तीसगढ़ी है। इसके अलावा, यहाँ हिंदी, उर्दू, तेलुगु, मराठी, बंगाली, पंजाबी, उड़िया आदि भाषाएं भी बोली जाती हैं.



छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है : (Chhattisgarh ki Rajdhani Kya Hai):


छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है : (chhattisgarh ki rajdhani kya hai) राजधानी वह शहर होती है जो किसी भी राज्य या देश की सबसे बड़ी और सर्वोच्च जगह होती है। यहाँ सरकार और उसके नेताओं के दफ़्तर होते हैं जहाँ सभी सरकारी काम होते हैं और क़ानून बनाया जाता है। राजधानी में सभी महत्वपूर्ण फैसले लिए यह जगह चुनी जाती है।



रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य के बीच-बीच में स्थित होने के कारण इसे 1 नवंबर 2000 को राजधानी बनाया गया। रायपुर जिले में धारसीवा, आरंग, अभनपुर और तिल्दा मैदान हैं। यहां की ऊंचाई 244 से 409 मीटर है। इसी कारण से रायपुर को छत्तीसगढ़ की राजधानी बनाने का निर्णय लिया गया था। 



वर्ष 1998 में रायपुर जिला तीन भागों में विभाजित किया गया था और वर्ष 2011 में यह दो नए जिलों में विभाजित किया गया था।


रायपुर शहर का क्षेत्रफल लगभग 226 km² है और समुद्र तल से ऊंचाई 298.15 मीटर है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार, इस शहर में 10 लाख से अधिक लोग रहते हैं और उनकी गिनती 1010088 है। इससे इस शहर का जनसंख्या घनत्व 4470 व्यक्ति प्रति km² हो जाता है।



छत्तीसगढ़ सरकार ने एक नया शहर बनाने का फैसला लिया है, जो 24 किलोमीटर दूर है वर्तमान रायपुर से। यह नया शहर छत्तीसगढ़ की नई राजधानी होगा। इस शहर का नाम अटल नगर होगा, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। 



इसी तरह बिलासपुर यूनिवर्सिटी का नाम भी अटल जी के नाम पर बदल दिया जाएगा। इस फैसले को सीएम डाॅ. रमन सिंह ने एक कैबिनेट की बैठक में लिया है।



राजधानी रायपुर के पर्यटक स्थल:




रायपुर शहर में पर्यटन से जुड़े कई स्थान हैं जिन्हें आप घूमने जा सकते हैं। यहां के मुख्य पर्यटन स्थलों में जंगल सफारी है जो एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित जंगल सफारी है जो नया रायपुर के माण्डवा छेत्र में है। 



हटकेश्वर महादेव मंदिर भी रायपुर शहर में है जो खारून नदी के तट पर स्थित है और यह एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है। माता कौशल्या का मंदिर भी रायपुर में है जो पूरे भारतवर्ष में एक मात्र माता कौशल्या जी का मंदिर है।



राजीव गांधी ऊर्जा पार्क एक बड़ा उद्यान है जो हरे-भरे वातावरण, रंगीन फूलों, सुंदर फव्वारे और अनोखे झरनों से घिरा हुआ है। यह उद्यान रायपुर से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित है। महंत घासी दास संग्रहालय और अन्य दर्शनीय स्थल भी यहाँ हैं। 



इस जगह पर भगवान राम का 600 साल पुराना दूधाधारी मठ मंदिर भी है। इसे श्रद्धालुओं के बीच खास लोकप्रियता है। राजधानी रायपुर के अन्य पर्यटक स्थलों की जानकारी आप निचे पढ़ सकते हैं।





1. जंगल सफारी:




जंगल सफारी नया रायपुर क्षेत्र के माण्डवा ग्राम में है। यह एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा मानव निर्मित जंगल सफारी है। यहां वन्य जानवरों को संरक्षण देने के लिए उपाय किए गए हैं। यहां सैलानी बंद गाड़ियों में बैठकर वन्य प्राणियों को देख सकते हैं। इससे नई पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलती है।




2.  हटकेश्वर महादेव मंदिर:



हटकेश्वर मंदिर रायपुर शहर में खारून नदी के किनारे पर स्थित है। यह शिव मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। सन् 1402 ई. में कल्चुरि नरेश ब्रम्हदेव राय के शासनकाल में निर्माण किया गया था। मंदिर में शिवलिंग है। यहां बहुत से लोग शिव की पूजा और दर्शन के लिए आते हैं। प्रति वर्ष माघ पूर्णिमा के दिन यहां एक मेला आयोजित किया जाता है।



3. माता कौशल्या का मंदिर: 



यह मंदिर रायपुर के चंदखुरी (चंद्रपुरी) नगर में है और यह एकमात्र माता कौशल्या जी का मंदिर है जहां रामलला उनकी गोद में विराजमान हैं। इस स्थान को कुछ किंवदंतियों ने माता कौशल्या की जन्मस्थली के रूप में माना है इसलिए यहां उनकी मूर्ति का निर्माण किया गया है।




Conclusion:



इस प्रकार से हम उम्मीद करते है कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल Chhattisgarh Ki Rajdhani Kya Hai और राजधानी रायपुर के पर्यटक स्थल पसंद आया होगा |









एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने